ग्वालियर। मैं, आदित्यपुरम में अपने घर के पास मंदिर पर पूजा अर्चना करते जाती थी। वहां पूजा पाठ करने वाला पुजारी गजेन्द्र कटारे आए दिन मुझसे बात करने का प्रयास करता था। 10 जनवरी 2023 मुझे घर पर कुछ पूजा करानी थी। मैंने मंदिर से पुजारी को बुलवा लिया। घर पर पति और बच्चे नहीं थे। घर आते ही पुजारी ने मुझसे कहा कि यह गंगाजल पी लो आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। उसका दिया हुआ जल मैंने पी लिया, जिसके बाद मुझे नींद आने लगी। जब होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे।
गजेन्द्र ने
मेरे साथ दुष्कर्म किया था। उसने मेरे फोटो-वीडियो भी लिए। इसके बाद वो ब्लैकमेल कर
मुझे बुलाने लगा और हर बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था। दो दिन पहले जब मैं मंदिर
गई तो उसने मुझसे कहा कि पति को तलाक देकर मुझसे शादी कर ले। मैंने विरोध किया तो उसने
जबरन मेरे गले में माला डाल दी और मांग में सिंदूर भर दिया। साथ ही बदनाम करने की धमकी
दी। इतना ही नहीं, कहता था तू मेरी नहीं हुई तो मैं मर जाऊंगा या तुझे मार दूंगा। इसके
बाद मैंने पति को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी पुजारी
को गिरफ्तार कर लिया है।
(जैसा की
43 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने महिला पुलिस अफसर को एफआईआर लिखते समय बताया )
महिला बोली-
शुरू से रखता था नजर
शहर के महाराजपुरा
स्थित आदित्यपुरम निवासी 42 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसके पति आर्मी से रिटायर्ड
जवान है। साथ ही उसके दो बच्चे भी हैं। वह कॉलोनी में ही स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना
करने जाती है। इसी मंदिर पर गजेन्द्र कटारे पूजा पाठ करता है। महिला ने पुलिस अफसर
को बताया कि जब भी वह मंदिर जाती थी पुजारी उस पर बुरी नजर रखता था। हमेशा बात करने
का प्रयास करता था। कई बार उसने यह कहकर पास आने की कोशिश की कि उसके घर में सब कुछ
ठीक नहीं चल रहा है। वह अपने पूजा पाठ के माध्यम से सब कुछ ठीक कर देगा। पर उस समय
महिला उसके जाल में नहीं फंसी। कुछ दिन बाद महिला को पूजा कराने के लिए किसी पुजारी
की जरुरत थी। कोई नहीं मिल रहा था तो गजेन्द्र को बुला लिया। यहीं मौका मिलते ही गजेन्द्र
ने महिला पर अपना जाल बुन दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
करने लगा।
बदनाम करने
की धमकी देकर करने लगा शोषण
वारदात के बाद भी आरोपी उसे मिलने
बुलाता था और फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता था। अब वह उसे
बदनाम करने की धमकी देकर जबरन शादी का दबाव बना रहा है और मंदिर में ही माला पहनाकर
मांग भर दी थी। जिसके बाद महिला अपने पति को सब कुछ बताने पर विवश हुई और मामला पुलिस
तक पहुंचा।
Post a Comment