रणजीत हनुमान मंदिर में विराजे राम दरबार का मनोहारी श्रृंगार।

इंदौर। रामनवमी का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनेगा। इंदौर में राम मंदिरों में सजावट के साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। भगवान राम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। वहीं बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे। इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में जानकी नाथ जी की हवेली (फूल बंगला) सजाया गया। रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी पर 12 बजे भगवान राम की आरती हुई।

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में बुधवार रात को काम कर जानकी नाथजी की हवेली सजाई गई। यहां पर मथुरा-वृंदावन के कारीगरों की टीम ने इसे मूर्त रूप दिया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि जानकी नाथ की हवेली के लिए लकड़ी, कपड़े के अलावा 400 किलो मोगरा, 300 किलो गेंदा, 200 किलो गुलाब और एक हजार बंच कट फ्लावर्स से तैयार किया गया। सुबह 6 बजे अखंड रामायण की स्थापना की गई। 6 बजे मंदिर की आरती होगी। सुबह 8 बजे से भगवान राम का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद भगवान राम का श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और भगवान राम की आरती के साथ ही जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

हंसदास मठ में भगवान को पहनाए नए वस्त्र।

मंदिर में पंचामृत, आम श्रीखंड, पंजरी, साबूदाना खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। पहले बासुंदी का प्रसाद अर्पित किया जाना था। मगर मौसम को देखते हुए इसमें बदलाव कर करीब 250 किलो का आम श्रीखंड का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। भगवान राम के भव्य श्रृंगार की ड्रेस भी मंदिर में ही तैयार की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post