छिंदवाड़ा।
छिंदवाड़ा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से सडक़ हादसे हो रहे हैं। इस बीच
दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महिला को कार ने कुचल दिया। वहीं, एक
बाइक खड़े ट्रेक्टर में घुस गई। इससे उसके चालक युवक की मौत हो गई।
घोघरी कुंडीपुरा
निवासी 36 वर्षीय ममता पति अभिलक्ष्मण बंदेवार नागपुर में रह रही थी। नवरात्र की वजह
से पूजन में शामिल होने गृहग्राम घोघरा आई थी। शनिवार को ममता अपने पति के साथ वापस
लौट रही थी। तब अतरवाड़ा बायपास के समीप एक कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में घायल
ममता और उनके पति अभिलक्ष्मण को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ममता की हालत नाजुक थी। उसे नागपुर रैफर किया गया। स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों
ने उन्हें लौटा दिया। रास्ते में ही ममता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम
कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment