भिंड। भिंड के देहात थाना क्षेत्र में एक युवक के रंगदारी के चलते गोली मार दी। ये गोली फरियादी के पैर में जाकर लगी। ये घटना रविवार की रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। फरियादी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये है मामला

देहात थाना पुलिस के मुताबिक भारौली रोड पर स्थित विशाल नगर में रहने वाले दीपक पुत्र बहादुर सिंह बघेल का विवाद राम नगर लवकुश श्रीवास से हो गया। दोनों में रंगदारी को लेकर टशन चली आ रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात के चलते गाली गालौज हुई। तभी आरोपी लवकुश श्रीवास ने फरियादी के ऊपर जान लेवा हमला करते हुए 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। बंदूक से निकली हुई गोली के छर्रे फरियादी के जाकर लगे जिसे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी गोली चलाने के बाद मौका से भाग गया। पीड़ित को आस पड़ोस के लोग उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस बात की सूचना लगते ही देहात थाना पुलिस मौके ए वारदात पर पहुंची। फरियादी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post