उज्जैन। महाकालेश्वर आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। अब वे उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक घंटा ज्यादा दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, कलेक्टर ने महाकाल मंदिर दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा की और उसके बाद गर्भगृह का समय एक घंटा बढ़ा दिया। अब भक्त दोपहर एक से चार बजे के स्थान पर दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक गर्भगृह में जाकर दर्शन कर सकेंगे।
उज्जैन नवागत कलेक्टर एवं महाकालेश्वर
प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने महाकालेश्वर मंदिर जाकर महाकालेश्वर प्रशासक
संदीप सोनी और अधिकारियों के साथ दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण
के दौरान महाकालेश्वर प्रशासक को निर्देशित किया कि मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
को सामान्य श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में जाकर दर्शन के लिए जो समय निर्धारित किया
गया है, उसमें एक घंटे की वृद्धि की जाए। निर्देश के मुताबिक, अब चार दिवस में सामान्य
दर्शनार्थियों को दोपहर एक से चार बजे के स्थान पर दोपहर 12:30 से 4:30 तक गर्भगृह
में जाकर दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
Post a Comment