जबलपुर। जबलपुर में दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर घायल है। घटना मानेगांव स्थित धादरा गांव की है। यहां क्रशर मशीन के लिए दीवार बनाई जा रही थी। बरगी पुलिस ने जब तक तीनों मजदूरों को मलबे से निकाला, तब तक दो की मौके पर मौत हो चुकी थी। घायल मजदूर को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

एएसपी शिवेश सिंह बघेल के मुताबिक, महाकाल स्टोन क्रशर में कुछ दिन पहले से ही दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। नवनिर्मित दीवार एकाएक ढह गई। इसमें 45 वर्षीय नारायण कोल, 30 वर्षीय दशरथ बरकड़े और 55 वर्षीय गिरधारी लाल दब गए। हादसे में नारायण कोल और दशरथ की मौके पर मौत हो गई। गिरधारी लाल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया। मृत मजदूरों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post