इंदौर। इंदौर शहर में लगातार चाइना डोर से घायल लोगों के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को लक्ष्मीबाई नगर में एक बाइक सवार चाइना डोर का शिकार हो गया।​​​​ पीड़ित देवास से इंदौर मजदूरी करने आया था। डोर से घायल होने के बाद खुद ही एमवाय अस्पताल पहुंचा। जानकारी के अनुसार पीड़ित के चेहरे और हाथों की उंगलियों पर चाइना डोर से गहरे कट लगे हैं। पीड़ित की सूझबूझ से जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post