इंदौर। इंदौर के चंदन नगर में शुक्रवार सुबह एक रिक्शा में मांस ले जा रहे युवक को बजरंग दल ने पकड़ लिया। विरोध करने पर बजरंग दल ने उसकी पिटाई कर दी। और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महू निवासी ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है। नगर निगम व पुलिस जब्त मांस का वजन भी कराएंगे।
बजरंग दल के
पदाधिकारी तन्नू शर्मा के मुताबिक पंकज गर्दे, ईश्वर प्रजाप्रत सहित अन्य लोगों को
सूचना मिली थी कि एक पैसेंजर रिक्शा में मांस भरा हुआ है। सूचना पर रिक्शा चालक का
पीछा किया। रोकने के दौरान उसने अपनी गाड़ी से कई वाहनों को टक्कर मार दी। लेकिन बजरंग
दल कार्यकर्ताओं ने लगातार उसका पीछा किया। उन्होंने युवक को दस्तूर गार्डन रिगरोड
पर रोक लिया। रिक्शा चालक ने अपना नाम आवेश पुत्र अब्दुल निवासी महू बताया है। शर्मा
ने कहा कि पकड़ाने के बाद उससे पूछा कि यह मांस किस पशु का है और कहां ले जा रहा था।
तो आवेश बरगलाने लगा। उसने भागने की कोशिश भी की। पर सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। बजरंगदल
कार्यकर्ता आवेश को लेकर चदंन नगर थाने पहुंचे। हिंदूवादियों ने रिक्शा में गौ मांस
होने का आरोप लगाया है।
नगर निगम की गाड़ी बुलाई, जांच के लिये भेजेंगे सैंपल
सूचना के बाद मौके पर टीआई अभय नेमा और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने आवेश को हिरासत में लेकर जांच करने की बात कही। तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि रिक्शा में गौ मांस है। इसके चलते नगर निगम अफसरों को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। निगम अफसरों ने मांस जब्त कर लिया। इधर टीआई ने मामले में सैपल भेजकर जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल गलत तरीके से मांस का परिवहन करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment