इंदौर। हाथों में भगवा ध्वजा लिए महिलाएं...पुरुष...। जय रणजीत के जयकारों की गूंज...। जिधर भी देखे हनुमान के भक्तों की भीड़...। विभिन्न किस्म के फूलों से सजा स्वर्ण रथ...। स्वर्ण रथ में विराजित रणजीत हनुमान (विग्रह) ...। ठंड के बीच बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने की दृढ़ इच्छा लेकर पहुंचते भक्त...। बाबा की प्रभात फेरी का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे लगे मंच...।

रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह 5 बजे निकली प्रभातफेर 7 घंटे बाद दोपहर 12 बजे रणजीत हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान प्रभात फेरी ने 7 किमी का सफर तय किया। रास्ते भर सैकड़ों मंच से बाबा के स्वर्ण रथ का स्वागत किया गया। जमकर फूल बरसाए गए। इस प्रभात फेरी को अब तक की सबसे बड़ी प्रभात फेरी बताया जा रहा है। इसमें डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है।

मंदिर पहुंचते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जयश्री राम, जय हनुमान, जय रणजीत के नारे लगाए। महिलाएं भजन गा रही हैं। ढोल बजाकर मंदिर में स्वागत किया जा रहा है। कुछ ही देर बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। इसमें 25 हजार से अधिक भक्तों को प्रसाद वितरित की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post