इंदौर। न्यू द्वारकापुरी में चोरों ने कैफे संचालक के सूने घर को निशाना बनाया। फरियादी शिवम मनोहर यादव ने बताया उसका नाइट कैफे है। रात को आठ बजे वह घर से कैफे पर चला जाता है। सुबह लौटता है। बुधवार को रात में चोर घुस गए। चोर घर से सोने की चेन-अंगूठी, चांदी के सिक्के और लगभग एक लाख रुपये नकदी चुरा कर ले गए। टीआइ अलका मेनिया के मुताबिक दो बदमाश शिवम के घर से आसपास दिखाई दे रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है। संभवत: रैकी करने के बाद ही वारदात हुई है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post