श्योपुर। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते आने वाले हैं, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भारत आने के लिए दक्षिण अफ्रीका में बीते साढ़े तीन माह से 12 चीतों को क्वारंटाइन रखा गया है। इन चीतों को आगामी 15 दिसंबर तक भारत के श्योपुर कूनो में लाया जा सकता है। पार्क में नए आने वाले चीतों के लिए आठ नए बाड़े भी बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन और पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है। दस्तावेज अब राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के पास हैं।
राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण्य के
डीएफओ प्रकाश शर्मा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाने की तैयारियां
उच्च स्तर पर चल रही हैं। कूनो में आठ नए बाड़े और बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका
है। पहले के छह बाड़े भी कूनो में बने हुए हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं।
Post a Comment