इंदौर। विजय नगर स्थित वृंदावन के होटल के सामने छात्र आपस में भिड़ गए। जतिन पुत्र मनोज सोनी निवासी लोधीपुरा जवाहर मार्ग की शिकायत पर कृष्णा अग्रवाल निवासी स्रेन्जा होस्टल एक्सिस बैंक के पास अक्षत सोनी, गौरव चौधरी और अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जतिन ने बताया कि कॉलेज के प्रोजेक्ट सही नहीं बनने की बात पर मुझे अपशब्द कहे। फिर सभी ने मेरे साथ मारपीट की।मेरे भाई सुमित सोनी व जय सोनी बीच बचाव किया तो उनके साथ भी गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी।

Post a Comment