मुरैना। मुरैना के सटोरिया को पकड़कर ला रही बागचीनी थाने की पुलिस टीम पर सोमवार रात को लोंगट गांव के दर्जनों लोगों ने घेर कर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर पहले पथराव किया। बाद में फायरिंग भी की। हमले के बाद आरोपित सटोरिये को छुड़ा ले गए। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम आरोपित सटोरिया व हमलावरों को तलाश रही है। लेकिन गांव से अधिकतर लोग रात में ही गायब हो गए। पुलिस अब सटोरिया के घर पर बुलडोजर चला रही है।
घटनाक्रम के
मुताबिक बागचीनी थाना प्रभारी बलवीर सिंह सहित पांच पुलिस कर्मी लोंगट गांव में सटोरिया
सुखलाल के घर पर सोमवार रात को दबिश दी और उसे दबोच लिया। पुलिस टीम जब सुखलाल को लेकर
थाने के लिए निकली तो गांव के बीच में दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और सटोरिया
को छुड़ाने के लिए पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि पथराव से बचकर पुलिस सटोरिये को
लेकर निकलने लगी। लेकिन हमलावरों ने पुलिस पर फायरिंग भी करना शुरू कर दिया। हमले में
थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसी दौरान माैका पाकर हमलावर सटोरिया
सुखलाल को छुड़ा ले गए। सूचना मिलने के बाद और पुलिस बल गांव में पहुंचा और घायल पुलिस
कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमले के बाद पुलिस आरोपित सटोरिया सहित
हमलावरों को तलाश रही है। लेकिन अधिकर हमलावर गांव से गायब हैं।
सटोरिया के घर पर पुलिस चला रही है बुलडोजर
हमले के बाद पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों में आक्रोश है। साथ ही अमला जेसीबी लेकर लोंगट गांव पहुंच गया और सओरिया सुखलाल के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post a Comment