दतिया। जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में ईमलिया और बीकर गांव के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। 2 लोगों को ग्वालियर रैफर किया है। घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, बालाजी बस सर्विस की बस भाण्डेर से यात्रियों को लेकर दतिया आ रही थी। गांव बीकर के पास तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से ज्यादा सवारियां थीं। हादसे में करीब 25 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दुरसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। 4 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण 2 यात्री को ग्वालियर रेफर किया है। जबकि 2 को ट्रामा सेंटर के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। दुरसड़ा थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल से ग्वालियर और अन्य जगह के लिए रेफर कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post