भोपाल। भोपाल में एक
मां अपनी 3 साल की बेटी को फांसी लगाकर खुद भी फंदे पर झूल गई। खुदकुशी की वजह का पता
नहीं चल सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी
के बीच रात में कहासुनी की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई
है। घटना गुरुवार को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है।
मां घर आई तो
घटना का पता चला
महिला ब्यूटीशियन
थी। उसके पति ITI में टीचर है। ब्यूटीशियन की मां बड़ी बेटी के यहां गई हुई थी। गुरुवार
सुबह 10 बजे जब वह कटारा हिल्स से घर पहुंची तब उन्होंने दोनों को फंदे पर लटका देखा।
उस दौरान उसका पति घर में सो रहा था। उसे पत्नी के इस कदम का पता ही नहीं चला। सुसाइड
नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि
मां और पति से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में
उनके बयान नहीं हो सके।
पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी
प्रारंभिक पड़ताल में पति-पत्नी के बीच रात में कहा-सुनी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने मां दुर्गा की झांकी देखने की जिद की थी, रात होने पर पिता ने मना कर दिया था। जिद करने पर मां ने बच्ची को मारा भी था।
थाना प्रभारी
आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षा राउत पति राजेंद्र राउत (30) मूलत: पांर्ढुना, छिंदवाड़ा
की रहने वाली थी। वह पति राजेंद्र और 3 साल की बेटी प्रास्वी के साथ कटारा हिल्स एलआईजी-8
में रह रही थी। करीब 3 महीने पहले ही वर्षा अपनी मां ममता अहीरे के पास रूप नगर में
शिफ्ट हुई थी।
ब्यूटीशियन
की मां बड़ी बेटी के घर गई थी
पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब
7 बजे के आसपास उन्होंने वर्षा को देखा था। वर्षा ने उनसे पूछा था कि कचरे वाला चला
गया क्या? लोगों ने बताया कि कचरा लेने वाला काफी देर पहले ही चला गया। इसके बाद वर्षा
ने पानी भरा था। उसकी मां ममता अपनी बड़ी बेटी के घर गई थी। ममता सुबह करीब 9 बजे घर
आई तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बेटी और नातिन साड़ी के फंदे पर लटकी मिलीं।
शोर सुन पड़ोसी भीतर आए और दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, हालांकि डॉक्टरों
ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Post a Comment