अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बस
धार जिले के राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट के पास मंगलवार सुबह दो हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं, दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस घाट उतर रही थी इसी दौरान अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पहाड़ी से जा टकरा गई। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की।
वहीं, तड़के सुबह 2 पिकअप वाहन और ट्राले में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद करीब 3 घंटे तक घाट उतरने वाली लाइन बंद रही। सुबह 7 बजे पूरी तरह यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया।
Post a Comment