ग्वालियर। ग्वालियर में 26 साल की महिला ने पति पर अननैचुरल सेक्स का आरोप लगाया है। थाने पहुंची महिला ने कहा कि वह जब मना करती है तो पति उसे जानवरों की तरह पीटता है। सीएसपी  महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि मामला पुरानी छावनी क्षेत्र का है। महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

महिला का यह तीसरा निकाह है। महिला ने बताया कि 19 सितंबर 2021 को उसका निकाह ग्वालियर के बरा गांव में हुआ था। पति को अननैचुरल सेक्स करना पसंद है, लेकिन उसे नहीं। पति उससे जबरदस्ती गलत तरीके से रिलेशन बनाता है। मना करती या चिल्लाती है तो जानवरों की तरह पीटता है। तंग आकर उसने अपनी मां को यह बात बताई तो 25 मार्च 2022 को पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मां के साथ मुरैना में रह रही है।

महिला का यह तीसरा निकाह

महिला का पहला निकाह  10 साल पहले 16 की उम्र में ग्वालियर के एक परिवार में हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। उस समय महिला गर्भवती थी। पति की मौत के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो अभी 9 साल की है। इसके बाद दूसरा निकाह राजस्थान के धौलपुर में साल 2017 में हुई थी। वहां पति से नहीं बनी और तलाक हो गया। इसके बाद अब इस आरोपी से उसका तीसरा निकाह 2021 में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post