इंदौर। शहर में  बर्तन व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार परिवार में कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावाा एक कसान ने बीमारी से तंग आकर जान देने की कोशिश की। 

टीआई अजय वर्मा के अनुसार प्रवीण (45) पिता गीतालाल शेखावत पाटनीपुरा का रहने वाला था। प्रवीण की इलाके में ही बर्तन की दुकान है। प्रवीण को कुछ समय से नशे की लत लग गई थी। इसके बाद उसका रिहेब सेंटर में उपचार चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने परिवार से सब कुछ छोड़ने की बात करते हुए घर चलने को कहा। घर आकर प्रवीण परिवार के लोगों से विवाद करने लगा। बाद में कमरे में जाकर प्रवीण ने जहर पी लिया।

किसान ने जान देने की कोशिश की

पिंक सिटी देवास नाका में रहने वाले 71 वर्षीय अरविन्द पिता लक्ष्मण राव ने जहर खा लिया। देर रात उन्हें बेटा रवि अस्पताल लेकर पहुंचा। रवि केे अनुसार उसके पिता को शुगर की बीमारी है। मंगलवार को शुगर बढ़ गई थी। उन्हें चक्कर आने लगे थे। शाम 6 बजे वे दामाद के साथ अस्पताल गए थे। वहां से आने के बाद कमरे में चले गए। यहां उन्होंने अंदर जहर खा लिया। रात में उनकी तबीयत बिगड़ी, तो पूछताछ करने पर उन्होंने बीमारी का दर्द नहीं सहन होने की बात कर जहर खाने की जानकारी दी। देर रात तक डॉक्टरों ने प्रयास कर उन्हें बचा लिया। उन्हें अलसुबह होश आ गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post