एंटी माफिया अभियान

इंदौर। शहर में नागरिकों की सुरक्षा व शहर को गुंडागर्दी से मुक्ति देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार एंटी माफिया अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गुरुवार को नगर निगम ने गुंडों के मकानों को जमींदोज किया।

जानकारी के अनुसार पार्वती बाई उर्फ चाची पति महेश उर्फ चंगीराम धीमान निवासी 123 बड़ी ग्वालटोली एवं 550 विनोबा नगर में अवैध शराब परिवहन कर बेचते थे।आयुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार यहां पर करीब 500 वर्गफीट जमीन पर बना अवैध मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद  550 विनोबा नगर में  लगभग 2 हजार स्क्वेयर फीट पर बने अवैध मकान पर भी कार्रवाई की जाएगी।  

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post