सीहोर। सीहोर जिले में कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को बचाने गई महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना सीहोर जिले के सिद्धिकगंज थाने की है। जानकारी के अनुसार महिला गेंहू काटने खेत पर गई थी। इसी दौरान वह कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को बचाने के लिए पहुंची। महिला रस्सी के सहारे बकरी के बच्चों को कुएं से बाहर निकाल रही थी, इसी दौरान रस्सी टूटने से अनियंत्रित होकर वह कुएं में जा गिरी और डूबने से मौत हो गई।  

महिला के कुएं में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला का नाम लीलाबाई पत्नी रमेश बंजारा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरधड़ बताया जा रहा है। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की रविवार दोपहर महिला खेत पर गेहूं काट रही थी। पास में ही बकरियां चर रही थी। तभी दो बकरी के बच्चे कुएं में गिर गए। मृतक महिला कुएं में गिरे बकरी के बच्चों को एक रस्सी के सहारे बचाने का प्रयास कर रही थी। तभी रस्सी टूट गई और महिला कुएं में गिर गई। उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं कुएं में गिरे बकरी के बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई और एक जिंदा बच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post