बिहार। बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। मामला नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीन लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। बता दें कि बिहार में लगातार जहरीली शराब पीने से मौत की खबरें आती रहती है। इससे पहले भी जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे जिलों में भी जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। 

2021 में भी हो चुका कांड

साल 2021 में शराब पीने से गोपालगंज में 11 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पश्चिम चंपारण के नौतन में 15 लोगों की जान गई थी।  वहीं, पश्चिम चंपारण में दीपावली 2021 के दिन मरने वाले 15 लोगों के घरों में जहरीली शराब का अंधेरा छा गया था। जानकारी के अनुसार 2021 में अब तक जहरीली शराब पीने से करीब 90 लोगों की मौत हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post