उत्तर प्रदेश। शामली के बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए।
जानकारी के अनुसार शामली के बुटराड़ा गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस ने मजदूरों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है।
Post a Comment