ब्वाॅय फ्रेंड ने प्रेमिका की छोटी बहन से अपने फ्रेंड की कराई दोस्ती
अब शादी से मुकरे
भोपाल। भोपाल में दो बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना अशोका गार्डन क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दो दोस्तों ने की। दोनों दोस्तों ने युवतियों को शादी करने का झांसा दिया था। तीन साल तक आरोपी उनका शारीरिक शोषण करते रहे। युवतियों ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमला करा दिया। इस मामले में आरोपी जेल में बंद रहे। केस में दोनों पक्षों का समझौता होने के बाद आरोपी जेल से छूटे। इसके बाद आरोपी उन्हें फिर से शादी का झांसा देकर रेप किया। हाल ही में पीड़िताओं ने जब शादी का दबाव बनाया तो वे मुकर गए। पीड़िताओं ने थाने में पहुंचकर उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, मूलत: मंडला निवासी 23 वर्ष और 21 वर्ष की दो सगी बहनें चार साल से सुभाष कालोनी, अशोका गार्डन में रहती हैं। दोनों गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करती हैं। बड़ी बहन मोहल्ले की किराने की एक दुकान में सामान लेने आती थी। इस दौरान दुकान में काम करने वाले निखिल गौर से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद प्यार प्रसंग चलने लगा। इसी दौरान निखिल गौर ने अपने साथ काम करने वाले करण परिहार से युवती की छोटी बहन से दोस्ती करा दी। दोनों ने सगी बहनों को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
सिलवानी ले जाकर किया जानलेवा हमला
आरोपियों पर जब युवतियों ने शादी का दबाव बनाया तो वे आनाकानी करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमले की साजिश रची। साजिश के तहत उन्हें सिलवानी घुमाने के बहाने लेकर गए। सिलवानी पहुंचते ही आरोपियों ने उनपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में सिलवानी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में दोनों युवतियों ने शादी करने की शर्त पर कोर्ट से केस वापस ले लिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों ने फिर से दोनों बहनों के साथ ज्यादती की। बाद में शादी करने के वादे से भी मुकर गए। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Post a Comment