इंदौर में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने 1 से 15 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर मोबाइल पर बात करते हुए या स्क्रीन देखते हुए वाहन चलाने वाले 1,018 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

यातायात पुलिस के मुताबिक, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना, मैसेज पढ़ना या स्क्रीन देखना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है। कुछ सेकंड के लिए भी सड़क से ध्यान हटने पर गंभीर हादसा हो सकता है। ऐसी लापरवाही से न केवल वाहन चालक, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।

पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। यह अभियान पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। यदि कोई जरूरी कॉल आती है, तो पहले वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोकें और उसके बाद ही बात करें। पुलिस ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय पूरा ध्यान यातायात पर रखना जरूरी है। मोबाइल कॉल बाद में भी की जा सकती है, लेकिन एक छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।


Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post