इंदौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने राजकुमार सब्जी मंडी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरंजनपुर निवासी मनोज उर्फ मन्नू (25) के रूप में हुई है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई का खुलासा किया।

क्राइम ब्रांच की टीम हनुमान मंदिर के पास संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे सफेद रुमाल से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 18 आपराधिक मामले

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मनोज उर्फ मन्नू का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, मारपीट, अड़ीबाजी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 मामले दर्ज हैं। इनमें नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े प्रकरण भी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लायर और शहर में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post