भोपाल में शिक्षक भर्ती-2025 में पदवृद्धि और रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अब डीपीआई के सामने धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार से अभ्यर्थी यहां बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पदों में बढ़ोतरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वर्ग-2 माध्यमिक शिक्षक और वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 25 दिनों से नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। एक दिन पहले उन्होंने अपना धरना डीपीआई के सामने स्थानांतरित कर दिया।

इससे पहले 21 अगस्त को प्रदेशभर से अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे थे। डीपीआई के सामने प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद उन्होंने रैली निकाली और नीलम पार्क पहुंचकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, नवंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच भी अलग-अलग चरणों में कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन अब तक उनकी मांग पर समाधान नहीं हुआ। अभ्यर्थी सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप और भर्ती में पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चयनित शिक्षकों की मांगों के समर्थन में धरने में शामिल हो चुके हैं। वे दो बार प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में खुद भूख हड़ताल करने की बात कही थी।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post