उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ के बीच हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।
घटना के बाद करीब 13 श्रद्धालुओं को उनके परिजन और सुरक्षाकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। सभी का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सक भर्ती श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इसके चलते मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

Post a Comment