इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम आयुषी है। वह अहमदाबाद की एक निजी कंपनी के इंदौर कार्यालय में कार्यरत थी। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले की पड़ताल के लिए मृतका का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। पुलिस डिजिटल डिवाइस की जांच के जरिए आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी प्रेम प्रसंग या अन्य विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है। परिवार के अनुसार आयुषी शांत स्वभाव की थी और घर के सभी सदस्यों का पूरा ध्यान रखती थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post