इंदौर में आईपीएल सट्टे में बड़ी रकम गंवाने के बाद एक 26 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से एक नोट भी मिला है, जिसमें सट्टेबाजी में लाखों रुपये हारने की बात लिखी गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमन उम्र (26) के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार दोपहर उसने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उस समय घर पर उसकी छोटी बहन मौजूद थी। तबीयत बिगड़ने पर बहन ने अपने मामा को सूचना दी, जिसके बाद अमन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जांच के दौरान पुलिस को एक नोट मिला है। इसमें अमन ने अपनी मां और दोनों बहनों से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह आईपीएल सट्टे में करीब साढ़े चार लाख रुपये हार गया था। नोट में इसी आर्थिक और मानसिक तनाव को उसके इस कदम का कारण बताया गया है।
परिजनों के मुताबिक अमन एक निजी कंपनी में कार्यरत था। कुछ समय पहले उसके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो चुका था। परिवार में उसकी मां और दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। घटना के समय उसकी मां तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.tts-wrapper{ width:100%; background:#f8fafc; border-radius:18px; padding:12px; box-shadow:0 3px 12px rgba(0,0,0,0.08); box-sizing:border-box; overflow:hidden; } .tts-top{ display:flex; flex-wrap:wrap; gap:6px; align-items:center; margin-bottom:14px; } .tts-btn{ padding:7px 11px; border:none; border-radius:10px; background:#2563eb; color:#fff; font-size:11px; font-weight:600; cursor:pointer; transition:.3s; } .tts-btn:hover{ background:#1d4ed8; } .status{ font-size:11px; font-weight:700; color:#ef4444; } .speed-box{ display:flex; align-items:center; gap:6px; background:#fff; padding:5px 8px; border-radius:10px; font-size:11px; font-weight:600; } .speed-slider{ width:80px; } /* SUBTITLE BOX */ .reader-box{ width:100%; min-height:130px; background:#e2e8f0; border-radius:18px; padding:14px 12px; box-sizing:border-box; display:flex; flex-direction:column; justify-content:center; overflow:hidden; } .prev-line, .next-line{ font-size:12px; line-height:1.6; opacity:.35; filter:blur(1px); color:#64748b; word-break:break-word; } .current-line{ font-size:16px; line-height:1.9; font-weight:700; color:#0f172a; margin:8px 0; word-break:break-word; min-height:58px; } .highlight{ color:#2563eb; background:#dbeafe; padding:2px 5px; border-radius:6px; } /* MOBILE */ @media(max-width:600px){ .current-line{ font-size:15px; } .prev-line, .next-line{ font-size:11px; } .tts-btn{ font-size:10px; padding:6px 9px; } }

Post a Comment