प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी और भव्य अंदाज में स्वागत किया गया। रोम पहुंचने पर एक विशेष क्षण तब देखने को मिला, जब एक इटालियन चित्रकार ने प्रधानमंत्री को वाराणसी की खूबसूरती दर्शाती एक विशेष पेंटिंग भेंट की।

पीएम को भेंट की गई इस कलाकृति में गंगा घाटों और काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई गई थी। पेंटिंग को देखकर प्रधानमंत्री ने कलाकार की सराहना की और भारतीय संस्कृति के प्रति उसके लगाव की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री जिस होटल में ठहरे हैं, उसके बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय और समर्थक पहले से मौजूद थे। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत के समर्थन में नारों के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन करते हुए उनका हालचाल जाना। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

यह यात्रा भारत और इटली के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इटली की प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उनका स्वागत किया और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का संकेत दिया।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post