इंदौर में रात के समय सड़कों पर गश्त कर रही एक लेडी कॉन्स्टेबल से युवक ने छेड़छाड़ की। पैदल जा रही कॉन्स्टेबल के पास एक्टिवा सवार युवक पहुंचा और अभद्र टिप्पणी करते हुए साथ चलने का प्रस्ताव दिया।

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए इंदौर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मनचलों को पकड़ने के लिए विजय नगर इलाके में स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया।

रविवार देर रात 12 बजे से 1 बजे के बीच दो महिला पुलिसकर्मियों को मेघदूत गार्डन के बाहर निगरानी के लिए तैनात किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को मौके पर पकड़ लिया।

एसीपी पराग सैनी ने बताया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम आसपास मौजूद थी और कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपी की हरकत सामने आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार 27 वर्षीय सर्वेश मूल रूप से सागर का रहने वाला है और इंदौर की एक आईटी कंपनी में काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अकेली महिलाओं से अभद्र व्यवहार करता था।


Speed 0.9x
Idle
🎧 नया Voice Reader फीचर
• अब खबर सुनते समय शब्द subtitle की तरह दिखाई देंगे।

• Read बटन दबाकर पूरी खबर सुन सकते हैं।

• Speed कम या ज्यादा करने का विकल्प उपलब्ध है।

• Back और Next से लाइन बदल सकते हैं।

• Pause करके उसी शब्द से दोबारा सुन सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post