इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग कार्रवाई में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एक मामले में आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में ब्राउन शुगर केस के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि 20 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में फरार आरोपी मयंक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अन्य जिलों से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post