इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके में गुरुवार सुबह तड़के पेंटहाउस में भीषण आग लगने से नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश अग्रवाल (45 वर्ष) की मौत हो गई। उनकी बड़ी बेटी सौम्या अग्रवाल (15 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई है, जबकि पत्नी श्वेता अग्रवाल और छोटी बेटी मायरा (10 वर्ष) को गार्ड्स ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुबह 5 बजे लगी आग, फैमिली फंसी अंदर

जानकारी के मुताबिक, प्रवेश अग्रवाल का एक महिंद्रा कार शोरूम लसूड़िया क्षेत्र में है, जिसके ऊपर उनका पेंटहाउस बना हुआ है। आग लगने के दौरान परिवार सो रहा था। धुएं से कमरा भर गया और अंदर लगे डिजिटल लॉक व एसी सिस्टम काम करना बंद कर दिए।

धुएं से दम घुटने से मौत, बेटी झुलसी

अंदर फंसे प्रवेश अग्रवाल ने पहले पत्नी और छोटी बेटी को सुरक्षित बाहर भेजा, फिर बड़ी बेटी को बचाने के लिए वापस अंदर गए। इस दौरान धुआं तेजी से फैल गया और उनका दम घुट गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, प्रवेश बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मंदिर से आग फैलने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पेंटहाउस के मंदिर में अखंड दीपक जल रहा था। संभवतः वहीं से आग की शुरुआत हुई और पास के स्टोर रूम तक फैल गई।

इलाके में शोक की लहर

प्रवेश अग्रवाल के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के करीबी लोग और स्थानीय लोग अस्पताल और घर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post