![]() |
सीधी जिले के एक छात्रावास में छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शहर के एक हॉस्टल में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा का शव खिड़की से लटकता देखा गया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
छात्रा जिले के एक बालिका छात्रावास में अपनी अन्य सहेलियों के साथ रहती थी और एग्रीकल्चर विषय से अध्ययनरत थी। घटना के समय रविवार होने की वजह से उसकी दो सहेलियां छुट्टी में घर गई हुई थीं, जबकि दो अन्य बाजार गई थीं। जब सहेलियां वापस लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बगल की दीवार पर 'सब मरोगे' लिखा हुआ था।
छात्रा का शव दुपट्टे से खिड़की से लटका मिला, जबकि उसका आधे से ज्यादा शरीर जमीन को छू रहा था।

Post a Comment