इंदौर के बेटमा स्थित ईरा एकेडमी स्कूल में खेलते समय 11 साल की छात्रा लक्षिता पटेल को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। उसे चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। 

इंदौर के बेटमा में ईरा एकेडमी स्कूल की कक्षा 6वीं की छात्रा लक्षिता पटेल (11) बुधवार दोपहर अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे अचानक थकान महसूस हुई और वह जमीन पर बैठ गई। कुछ ही देर बाद वह गिर पड़ी। स्कूल के टीचर्स को इसकी सूचना दी गई और स्पोर्ट्स टीचर तुरंत उसे बेटमा अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने बताई कार्डियक अरेस्ट की वजह

बेटमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को इंदौर के चोइथराम अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर तीन बजे यहां लाने पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया है। करीब दो घंटे चले इलाज के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका और शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

छात्रा की मौत के बाद परिजन शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

परिवार का हाल

लक्षिता के पिता दिलीप पटेल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में एक बड़ा भाई भी है, जो बिजलपुर में मामा के घर रहता है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार और स्कूल में गम का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post