सोमवार से नौ दुर्गा पर्व की शुरुआत हो रही है और जीएसटी की नई दरें भी लागू होगी। इसका सकारात्मक असर इंदौर के मार्केट पर भी पड़ेगा। कंपनियों ने लुभावने ऑफर व डिस्काउंट की तैयारियां कर ली है। व्यापारी वर्ग भी इसे नौ दुुर्गा से लेकर दीपावली पर्व तक भुनाने की तैयारी कर चुका है। सबसे ज्यादा खरीददारी इस त्योहारी सीजन में होती है।
सोमवार से लागू हुई जीएसटी की नई दरों के बाद आम उत्पादों की एमआरपी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन दुकानदारों और कंपनियां छूट व ऑफर के जरिए टैक्स में हुई कमी का फायदा ग्राहकों को दिखाएगीं और अपने उत्पाद बेचेंगी। कंपनियों के लिए पुराने स्टॉक पर नई एमआरपी लगाना संभव नहीं है। इस कारण अब टैक्स कटौती का लाभ पुरानी कीमतों पर छूट देकर दिया जाएगा।
सोमवार से टेलीविजन, फ्रिज, एयरकंडीशनर जैसे महंगे उत्पादों की एमआरपी में टैक्स कटौती का सीधा असर दिखना शुरू होगा। दीपावली पर यही वस्तुएं सबसे ज्यादा बिकती है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के त्योहारी सीजन के बजाए इस बार ऑफर और ज्यादा आकर्षक होंगे। इससे उपभोक्ता अब इन वस्तुओं को कम कीमतों पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा साबुन, टूथपेस्ट, कपड़े और जूते जैसे सामानों पर पहले जैसा नया विज्ञापन जारी करने का आदेश रद्द कर दिया गया है।
उधर सीमेंट पर 10 प्रतिशत टैक्स कटौती के कारण इसकी कीमतें भी घटेंगी। इस बार सबसे ज्यादा बूम आटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल सकता है। दशहरें, दीपावाली पर इंदौर में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बिकते है। इस बार बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है।
Post a Comment