![]() | |
| काल्पनिक दृश्य |
मध्य प्रदेश के एक जिले में एक युवती की ऑनर किलिंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पिता के शुरुआती बयान और मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। आसपास के लोग इस घटना पर खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन दबी जुबान में प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताया जा रहा है। आइए जानते हैं यह घटना कैसे अंजाम दी गई।
घटना 23 सितंबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उसी समय घर के पास मंदिर की आरती का अनाउंसमेंट हुआ और लाउडस्पीकर तेज़ बजने लगे। जैसे ही युवती बालकनी की ओर बढ़ी, तभी पिता ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। शोर में गोली की आवाज़ दब गई। इस दौरान उसकी छोटी बहन भी मौजूद थी, जिसने घटना देखकर शोर मचाया और घर से बाहर भागी।
इसके बाद पिता ने घायल बेटी को अस्पताल ले जाने का दिखावा किया, लेकिन रास्ते में गाड़ी का रुख गांव की ओर कर दिया। बताया जाता है कि फिर शव को स्कूल की गाड़ी में शिफ्ट कर दिया गया और बिना पोस्टमार्टम के पास की नदी में बहा दिया गया।
पुलिस का कहना है कि शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।


Post a Comment