इंदौर में बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों के पास मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान
दीपक, जो ऑटो रिक्शा चलाता था, रोज़ घर लौटते वक्त मंदिर की सीढ़ियों पर रुककर दर्शन करता था। मंगलवार रात भी वह दर्शन के लिए रुका, लेकिन इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
रात में पुलिस को टेकरी की सीढ़ियों के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। युवक की पहचान सिद्धार्थ नगर निवासी दीपक पिता मोहनलाल किरण के रूप में हुई। उसके सिर पर सीमेंट ब्लॉक से वार के गहरे निशान मिले हैं।
नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में दिन-रात भीड़ रहती है, फिर भी आरोपी वारदात कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस को हत्यारों का सुराग नहीं मिला है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या किसी आपसी विवाद में की गई हो सकती है। दीपक की जेब में मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई और फिर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
Post a Comment