इंदौर में हुई कारोबारी चिराग जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पार्टनर रहे विवेक जैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया था। आरोपी ने उज्जैन,हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा के अलावा राजस्थान में भी फरारी काटी थी। वह अपने रिश्तेदारों के संपर्क में था, पुलिस को उसके बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। उसे घेराबंदी कर बायपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

मिलन हाइट्स निवासी चिराग जैन विवेक के व्यापारिक पार्टनर  थे। 23 अगस्त को विवेक ने उनकी उनके फ्लैट पर जाकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद विवेक खुद अपनी कार से भाग गया था। बाद में कार बायपास पर मिली। वह दूसरे वाहन से निकल गया था। चार माह पहले दोनों समझौता कर अलग हो गए थे, लेकिन विवेक उससे बैंक में गिरवी संपत्ति को मुक्त कराने के लिए विवेक से पैसा मांगा था, लेकिन विवेक इसके लिए तैयार नहीं थे।

विवेक जब चाकू मार रहा था, तो चिराग का दस वर्षीय बेटा उसे रोक रहा था,लेकिन विवेक ने बेटे के सामने ही हत्या कर दी। इसके बाद वह लिफ्ट से उतरा व भाग गया। वार करने से चाकू का हत्या भी टूट गया था। उसने चाकू भी फ्लैट में ही फेंक दिया। विवेक के भाई भिंड व ग्वालियर में रहते है। घटना के बाद वे भी फरार हो गए थे। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे। रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए घर से उठाया था। इसके बाद विवेक के बारे में पुलिस को सुराग मिला था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post