इंदौर के समीप सिमरोल घाट पर एक टूरिस्ट बस पलट गई। घाट के मोड़ पर चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में सवार 9 यात्री घायल हो गए है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। यात्री प्रयागराज कुंभ से उज्जैन पहुंचे थे। वहां से वे दर्शन कर  ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। कुछ घायलों की हालत नाजुक है। बस में गुजरात के गांधी ग्राम के यात्री थे।

घायलों के परिजनों को सूचना मिली तो वे भी गुजरात से इंदौर के लिए निकल गए। बस पलटने के कारण यातायात भी बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को रास्ते से एक तरफ किया और ट्रैफिक बहाल कराया। हादसे में जिन यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें भी एक अन्य बस से इंदौर भेज दिया गया।

हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ। प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद यात्री रविवार सुबह निकले थे। सोमवार को यात्री उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल के दर्शन करने के बाद वे  ओंकारेश्वर जा रहे थे। तभी बस पलट गई।

प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि घाट के मोड़ पर अंधेरा था। घुमावदार मोड़ पर बस ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। 9 यात्रियों को चोटें आई है। किसी के हाथ-पैर तो किसी के सिर पर बस के पलटने से चोट आई। फिलहाल उनका उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post