इंदौर में आज शाम 4:00 बजे देवगराड़िया के पास बनी हुई मानसरोवर कॉलोनी में तेंदुआ नजर आया। तेंदुआ के अंदर आते ही भगदड़ मच गई और लोग सड़कों पर भागने लगे। बहुत देर तक तेंदुआ मानसरोवर कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ लगाता रहा और छतों पर नजर आया। कुछ देर के बाद वह गायब हो गया। पुलिस फोर्स ने इंदौर की मानसरोवर कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को घरों के अंदर रहने का कहा है। तेंदुए की सर्चिंग जारी है। वन विभाग की टीम कई स्तर पर सर्चिंग कर रही हैं।
Post a Comment