मुरैना | मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। अपनी पत्नी को खेत में ले जाकर उसने दो अनजान लोगों से उसका रेप कराया। इस घटना के बाद उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने आरोपी पति और रेप करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मुख्य आरोपी और पीड़िता की शादी छह साल पहले हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हो रहे थे। बच्चा न होने के चलते आरोपी ने यह हैवानियत की। 

आइए जानते हैं पूरा मामला...

यह मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र की घटना है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी आरोपी से छह साल पहले हुई थी। दोनों का बच्चा नहीं हो रहा था। 6 फरवरी को पीड़िता अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। अंधेरे में आरोपी एक गांव के पास बाइक रोक दिया। अपनी पत्नी को बाइक से उतार कर वह एक सरसो के खेत में ले गया।

दो अनजान लोगों से रेप

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी को खेत में ले जाने के बाद आरोपी दो अनजान लोगों को बुलाकर लाया। उसके बाद वह उन लोगों से रेप कराया। इस घटना के बाद उसने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों पर तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने तहकीकात के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिसमें पीड़िता का पति भी शामिल है। जिन लोगों से मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी की रेप कराया था वह थाना दिमनी ग्राम खेड़ा में बन रही एक नई कॉलोनी में लेबर का काम करते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post