इंदौर। इंदौर के बाणगंगा में रहने वाले एक ड्राइवर ने डिप्रेशन के चलते एसिड पी लिया। उन्हें उपचार के लिये एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के करीब छह घंटे बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह डिप्रेशन में थे। इसके चलते उनका उपचार भी चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक राजेश (42) पुत्र रमेश चौहान निवासी बजरंग नगर को शाम 6 बजे एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि राजेश पेशे से ड्रायवर थे। दो माह से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार शाम वह बाथरूम में गए और वहां रखा एसिड पी लिया। भाई मुकेश को इस बात की जानकारी परिवार के लोगों ने मोबाइल पर दी।

बाद में राजेश को अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार में देरी होने के चलते उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया। रात 11 बजे वेंटिलेटर पर रखने के बाद डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश के परिवार में उसका 15 साल का बेटा है। राजेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post