ग्वालियर। ग्वालियर शहर के जनकगंज इलाके में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वर्ण रेखा नाले में एक पुरुष के शरीर का आधा कमर का अंग मिला है। उसका सिर, हाथ, पैर गायब थे। संभावना है कि हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। लाश किसकी है और हत्या को अंजाम किसने दिया। पुलिस उसका पता करने में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल जनकगंज थाना पुलिस को खबर मिली कि रामकुईया पुल के नीचे एक लाश जानवर या मनुष्य की पड़ी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि नाले में कचरे के ढेर में सिर्फ कमर का हिस्सा पड़ा हुआ है। उसके न तो हाथ-पैर थे न ही सिर आस-पास दिखा। जिसके बाद पुलिस ने पहले जानवर का अंग समझा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंची तो केवल शव का कमर का हिस्सा मिला। पुलिस यह समझ ही नहीं पा रही थी कि यह धड़ किसी पुरुष का या महिला का है। इसके लिए पुलिस उस धड़ को मेडीकल परीक्षण के लिए डॉक्टर के पास लेकर गई। पता चला कि यह धड़ किसी पुरुष का है जानवर का नहीं है। पुलिस को लाश का केवल कमर का हिस्सा मिला है। बाकी हिस्से का कुछ अता-पता नहीं है। हालांकि पुलिस ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह फिर से घटना स्थल की दोबारा जांच कर अन्य अंग को लेकर तलाश किया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर मर्ग काम करते हुए अज्ञात मृतक पुरुष की पहचान के लिए एक टीम लगा दी है। इसके साथ ही दूसरी टीम नाले पर जाकर उसकी अन्य अंगों को लेकर जांच पड़ताल करेगी। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इसको लेकर खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post