सतना। इस शख्स ने रेप के आरोप में जेल की सजा काटी। जेल से बाहर आने के बाद उसने एक बार फिर 5 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है। 35 साल के इस शख्स को इससे पहले दुष्कर्म के केस में दोषी पाया गया था और उसे जेल की सजा सुनाई गई थी। जेल में सजा काटने के दौरान उसे राहत दी गई और वो जेल से बाहर आ गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को इस शख्स ने एक अन्य नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान राकेश वर्मा के तौर पर हुई है। राकेश कृष्णा नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वो नाबालिग लड़की को दुलार करने के बहाने अपने साथ ले गया था और फिर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 5 साल की पीड़ित नाबालिग लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रीवा भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर), महेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया को जानकारी दी है, '12 साल पहले आरोपी राकेश वर्मा ने साढ़े चार की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। इस जुर्म के लिए दोषी पाया गया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। रेप का आरोपी राकेश जेल में सिर्फ 7 साल ही रहा। अच्छे व्यवहार की वजह से उसे सजा पूरी होने के तीन साल पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया। करीब डेढ़ साल पहले वो जेल से रिहा हो गया और उसने एक बार फिर उसी तरह के जघन्य अपराध को अंजाम दिया।'

सीएसपी ने कहा, 'आरोपी शख्स लड़की को बहला कर बुधवार की शाम 5 बजे अपने साथ ले गया। जब हमे इस वारदात की जानकारी मिली तब हमने नाबालिग लड़की की तलाश की और पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।' नाबालिग लड़की को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा में आगे के इलाज के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आवश्यक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या वो आरोपी के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन भी लेंगे? इसपर उन्होंने कहा कि सभी जरुरी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post