इंदौर। इंदौर में एमवाय अस्पताल में सांप काटने के बाद इलाज कराने आए पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। पिता ने बताया कि गुरुवार देर रात सुबह बच्चे के बिस्तर में सांप घुस गया। हलचल होने पर पिता की नींद खुली तो सांप बिस्तर पर बैठा था। यह देख पिता ने सांप को वहीं मार दिया। इस दौरान बच्चा भी जाग गया। पिता ने उससे पूछा कि कुछ हो तो नहीं रहा। बच्चे ने इंकार किया तो उसे वापस सुला दिया। करीब तीन घंटे बाद बच्चे के मुंह में झाग दिखे। इसके बाद परिजन देवास के अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय ले जाने की सलाह दी। यहां गुरुवार शाम बच्चे की मौत हो गई।
एमवाय चौकी
पुलिस के मुताबिक 5 साल के अंकुर पुत्र अर्जुन गोस्वामी निवासी शुजालपुर ग्राम कनाडिया
को उसके परिजन गुरुवार सुबह उपचार के लिये एमवाय अस्पताल लेकर आए। पेशे से कृषक पिता
अर्जुन ने बताया कि बच्चे को सांप ने काटा था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस
ने शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव को लेकर शुजालपुर रवाना हो चुके
हैं।
सुबह चार बजे देखा सांप
अंकुर के पिता खेती किसानी का काम करते है। उन्होंने बताया कि अंकुर उनके पास ही बिस्तर पर सो रहा था। सुबह करीब चार बजे बाथरूम जाने के लिये उठे। इस दौरान वापस आए तो लाइट चालू करने पर बेटे अंकुर के बिस्तर पर सांप दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत लाठी उठाई और सांप को एक तरफ पटका। और वहीं डंडे से पीटकर उसे मार दिया। इस दौरान पास में सो रही उनकी पत्नी आशा देवी और 12 साल की बेटी भी जाग गई।
बेटे से पूछा,
फिर से सुला दिया
सांप को मारने के दौरान अंकुर
भी उठ गया। पिता और मां ने पूछा उसे कुछ हो तो नहीं रहा। उसके हाथ पैर पर देखा तो कोई
निशान नहीं दिखाई दिया। कुछ देर बाद उन्होंने अंकुर को सुला दिया और खुद भी सो गए।
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अंकुर की मां आशा उठी तो बेटे के मुंह से झाग आ रहा था। जिसके
बाद उन्होंने पति को उठाया। अंकुर को यहां देवास के निजी अस्पताल लेकर आए। उन्होंने
इंदौर एमवाय ले जाने की सलाह दी। यहां बेटे की मौत हो गई।
Post a Comment