इंदौर। इंदौर के हीरानगर में रहने वाली एक नव विवाहिता ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। 8 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। बुधवार सुबह काम पर जाने से पहले पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही वह नाराज थी। दोपहर में सास ने कमरे में देखा तो बहू को फंदे पर लटकी थी। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हीरानगर थाना पुलिस का कहना है कि पूजा (25) पति लक्की मौर्य का घर श्याम नगर में है। पूजा की सास ने जब उसे फंदे पर लटके हुए देखा तो बेटे लकी को सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा का मायका इंदौर में ही है। मृतका पूजा गर्भवती थी। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों के बयान के बाद हादसे के कारणों का पता चल पाएगा। लकी और उसके बड़े भाई का नगर निगम में वर्कशॉप और कचरा प्रबधंन में लगी मशीनों के इंस्टालेशन का काम है।

भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

पूजा के भाई प्रदीप का कहना है कि दिसंबर माह में उसकी बहन पूजा की लक्की से शादी हुई। शादी में दहेज का पूरा सामान दिया। दो माह बाद फिर से वह दहेज को लेकर बहन को परेशान करने लगे। एवज में अपने 5 लाख रूपये मांगने को लेकर 2 लाख भी दिए। लेकिन ससुराल के लोग नही माने। बाद में उन्होंने महिला थाने में शिकायत की। पूजा को अपने घर ले आए। समझौते के बाद वह पूजा को फिर से साथ ले गए। इसके बाद लक्की के भाई का एक्सीडेंट हुआ। जिसमें पैर के आपरेशन के लिये पूजा पर दबाव बनाया गया। कुछ दिन पहले पूजा ने यह बात हमें बताई हीरानगर के मुताबिक नवविवाहीता को लेकर आगे की जांच ACP करेगें। जिसमें मायके पक्ष के बयान के बाद कारवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post