इंदौर। राऊ पुलिस ने एक महिला से रेप का मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपी से महिला की पहचान इंदौर से सेंधवा आने-जाने के दौरान हुई थी। एक माह पहले दो बार आरोपी ने संबंध बनाए। आरोपी ने महिला की बच्चियों और पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद बड़वानी के पानसेमल में महिला ने केस दर्ज कराया। जिसमें घटनास्थल राऊ का होने के चलते जांच यहां भेजी गई। TI नरेन्द्र रघुवंशी के मुताबिक 25 साल की महिला की शिकायत पर आसिफ पुत्र इमरान शेख निवासी सेंधवा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता राऊ इलाके की एक टाउनशिप में रहती है। यहां एक माह पहले आरोपी आसिफ ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। जिसके दस दिन बाद फिर धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में फिर से आरोपी संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा। जिसमें पीड़िता उसकी मां के यहां चली गई। बाद में यहां अपने परिवार के लोगों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद आसिफ पर केस दर्ज किया गया।
बस में आने-जाने के दौरान हुई थी पहचान
महिला ने बताया कि उसकी शादी को सात साल हो गए। उसकी एक पांच साल और एक ढाई साल की बेटी है। इंदौर में उसके पति की नौकरी है। वही मायका बड़वानी के पास और ससुराल सेंधवा में है। यहां बस से आना-जाना करती थी। आसिफ राज मंदिर बस में कंडक्टर था। इस दौरान उसने बच्चियों के साथ बस में अकेले सफर करते देख महिला का नंबर ले लिया और कहा कि वह आगे से बस में सीट रूकवा कर रख दिया करेगा। जिसके बाद आसिफ बातचीत करने लगा। करीब एक माह पहले आसिफ घर पर आया और जबरदस्ती महिला के साथ संबंध बनाए। वहीं यह बात किसी को बताने पर बच्चियों को जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन पहले आसिफ फिर से संबंध
बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा ओर कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो पति और बच्चों को
जान से मार देगा। महिला काफी डर गई। उसने ससुर को कॉल कर इंदौर बुलाया और यहां से सेंधवा
चली गई। जिसके बाद अपने मायके पहुंची। यहां मां को पूरी जानकारी देने के बाद आसिफ के
खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज करा दिया। राऊ पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की
जा रही है।
Post a Comment