इंदौर। इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले एक टाइपिस्ट ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया था।। यहां उसकी मौत हो गई। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें पत्नी,सास और साले पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एरोड्रम पुलिस
के मुताबिक रूपेश (33) पुत्र मंगल गोहर निवासी विद्या पैलेस ने 31 मई को जहर खा लिया
था। उसे उपचार के लिए परिजनों ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सोमवार सुबह
करीब छह बजे रूपेश ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि बताया कि रूपेश ने
एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें पत्नी रोहणी,सास नब्बू और साले राहुल को मौत का जिम्मेदार
ठहराया है।
कलेक्टर परिसर में करता था काम
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि रूपेश की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। जिसमें आए दिन पत्नी मायके चली जाती थी। रूपेश जब उसे बुलाता तो सास और साला विवाद करते थे। इससे वह काफी परेशान हो गया था। वह कलेक्टर आफिस में टाइपिस्ट का काम करता था। परिवार के लोगों ने रूपेश का एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। जिसकी जांच की जा रही है।
Post a Comment