इंदौर। इंदौर के आजाद नगर और अन्न पूर्णा इलाके में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। दोनों अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गश खाकर गिरे थे। जिन्हें अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक विनय पुत्र अशोक शर्मा निवासी विराट नगर मूसाखेड़ी दूध बांटने का काम करते हैं। वह आजाद नगर इलाके में अपनी बाइक से दूध बांटने निकले थे। इस दौरान गश खाकर गिर गए। उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। विनय को उपचार के लिए एमवाय भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
सेल्समैन की मौत
अन्न पूर्णा पुलिस के मुताबिक पार्श्व नाथ कॉलोनी में रहने वाले अनिल (34) पुत्र रामचंद्र चेलानी को उनकी रिश्तेदार कंचन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंचन ने बताया कि रात में अनिल खाना खाने के बाद अपनी पत्नी से बात कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद नजदीक के अस्पताल ले गए थे। यहां से डॉक्टरों ने एमवाय भेज दिया। परिवार के मुताबिक अनिल निजी कंपनी में सेल्समैन के पद पर काम करता है।
Post a Comment